बिलासपुर। तोरवा क्षेत्र के देवरीखुर्द हाउसिंग बोर्ड कालोनी में मकान के सामने कार खड़ी करने पर युवक ने चाकू लेकर ड्राइवर को दौड़ाया। आसपास के लोगों ने किसी तरह तरह ड्राइवर को बचाया। यह पूरी घटना मोहल्ले में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। ड्राइवर की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।देवरीखुर्द हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रहने वाले राजन मिश्रा ड्राइवर हैं। मंगलवार पांच नवंबर की रात वे घर पर थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला भूपेश चाकू और टांगी लेकर उनके घर के सामने आया। उसने गाली-गलौज करते हुए अपने मकान के सामने से कार हटाने के लिए कहा। इस दौरान वह चाकू दिखाकर ड्राइवर को जान से मारने की धमकी दे रहा था। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। अब यह वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। इधर पीड़ित की शिकायत पर तोरवा पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Categorized in: