रामानुजनगर। शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर ग्राम पंचायत रामतीर्थ में अयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक भूलन सिंह मरावी  कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर  संजय अग्रवाल तथा लक्ष्मण तिवारी (आई ए एस) एसडीएम सूरजपुर,   एसडीएम रामानुजनगर नंद जी पांडेय मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे ।  कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि  ग्रामीण भारत सरकार व राज्य सरकार के योजनाओं का लाभ लें। कलेक्टर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए यात्रा के उद्देश्य से अवगत कराया और  कहा कि प्रधानमंत्री के संकल्प 2047 तक भारत को विकसित बनाने में सभी की सहभागिता हो।
 कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही न बरतें। विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि हमारी सरकार  जनता के लिए हितकारी योजनाएं लेकर आयी है और सरकार घोषणापत्र में दिए गए मोदी की गारंटी के सारे काम करने जा रही है ।अनेक गारंटियों पर काम शुरू हो गया है। विधायक श्री मरावी ने ऐतिहासिक जीत के लिए जनता का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विभागीय स्टाल के माध्यम से अनेक योजनाओं के तहत हितग्राहियों को प्रमाण पत्र व सामग्रियों का वितरण किया गया। वहीं स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों के बौद्धिक क्षमता विकास के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन खंड शिक्षा अधिकारी पंडित भारद्वाज ने किया।इस दौरान भाजपा महामंत्री सुमंत साहू सीईओ संजय राय तहसीलदार सूर्यकांत साय,सरपंच रामतीरथ, पंचवटी, हनुमानगढ़ तथा अन्य जनप्रतिनिधि गणमान्यजन तथा ग्रामीण उपस्थित थे।

Categorized in: