Placement camp in Raipur : नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगारों युवाओं के लिए 18 जुलाई को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में छत्तीसगढ़ के स्थानीय युवाओं को नौकरी मिल सकती है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के उपसंचालक ने बताया कि इस कैंप के माध्यम से VaiManika Aerospace, Universal Agrico Forestry Pvt.Ltd. Raipur और Shefali Business International के ओर से भर्ती की जाएगी।

147 से अधिक पदों पर भर्ती
Placement camp in Raipur : युवाओं को इस कैंप के माध्यम से रोजगार देने का उद्देश्य है। इसमें 10वीं से स्नातक, (एग्रीकल्चर और विज्ञान) आईटीआई कोपा उत्तीर्ण शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यार्थियों की भर्ती होगी। विभिन्न संस्थाओं में ड्रोन पायलट, डिस्ट्रिक मैनेजर, डाटाएंट्री ऑपरेटर, फिल्ड सुपरवाइजर और फिल्ड सेल्स एक्सीक्यूटिव जैसे 147 से अधिक पद शामिल है। इसमें अनुभव के साथ सैलरी दिया जाएगा। चयन अभ्यार्थियों की सैलरी 10 से 20 हजार प्रतिमाह रहेगा।

इस कंपनी में लग सकती है नौकरी
Placement camp in Raipur : इस प्लेसमेंट कैंप में निजी क्षेत्र के नियोजक रिलायंस निप्पोन लाइफ इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड रायपुर की ओर से कराई जा रही है। इसमें लाइफ प्लानिंग ऑफिसर के 15 पदों पर 30 साल तक की विवाहित और स्नातक उत्तीर्ण महिलाओं की भर्ती होगा। चयनित महिलाओं की सैलेरी 12 हजार 5 सौ से 25 हजार रुपए तक वेतन प्रतिमाह होगा।

इन्हें मिलेगी प्राथमिकता
Placement camp in Raipur : जॉब फेयर में राज्य सरकार की बेरोजगारी भत्ता हितग्राहियों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए 30 साल की विवाहित महिलाएं इच्छुक और निर्धारित तारीख के साथ आयोजित कैंप में शामिल होकर आप भी अपने हाथ जमा सकते हैं। आपको भी नौकरी का अवसर मिल सकता है।

Categorized in: