अंबिकापुर। चोरी के तीन मामले मंे शामिल आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने नकद रकम सहित कॉपर पाइप बरामद किया है। घटना में शामिल अन्य आरोपी फरार हैं। जानकारी के मुताबिक चन्द्रा इंटरप्राइजेज, याम्हा शो रूम में 22 मई की शाम को शोरूम बंद करके घर जाने के बाद चोरी की सूचना वर्कशाप मैनेजर राम मुरत यादव निवासी शिवधारी कॉलोनी ने 23 मई को कोतवाली पुलिस को दी थी। उन्होंने बताया था कि 23 मई की सुबह दुकान खोलने पर दुकान का सभी दराज टूटा मिला। शो रूम के आलमारी का लाॅक भी टूटा हुआ था और वाहन बिक्री का पैसा व काउंटर में रखा नकद रकम 1 लाख 95 हजार रुपये नहीं था। शो रूम में बाथरूम का खिड़की तोड़कर चोर अंदर प्रवेश किया और चोरी की घटना को अंजाम दिया था। दूसरे मामले में राजेश केशरवानी निवासी ब्रम्ह रोड ने 26 मई को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वे सपरिवार पारिवारिक कार्यक्रम मंे शामिल होने गए थे। इस दौरान उनके मकान में घुसे चोर ने चांदी का मंदिर में रखा भगवान का सिंहासन, लोटा, कटोरी, गिलास, प्लेट, बेलपत्र और मंदिर का चढ़ावा 7 हजार रुपये सहित अन्य सामान को चोरी कर लिया। एक अन्य मामले में शंकर प्रसाद सोनी निवासी पुराना बस स्टैंड के पास ने 30 मई को रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनके न्यू कुमार कलेक्शन नामक कपड़ा दुकान से 8 मई की रात को दुकान का गल्ला तोड़कर करीब 30 हजार रुपये नकद और लक्ष्मी-गणेश भगवान का चांदी का छोटा मूर्ति, छत में रखा एसी का काॅपर वायर की चोरी हुई है। तीनों मामले मंे अपराध पंजीबद्ध करके पुलिस ने विवेचना में लिया था। पुलिस ने विवेचना के क्रम में घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन की और संदिग्ध विकेश कश्यप पिता रमेश कश्यप 26 वर्ष, निवासी घुटरापारा से घटना के संबंध में पूछताछ की तो उसने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से बचत, नकद रकम व कॉपर पाइप पुलिस ने जप्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा मंे भेज दिया है। अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार हैं, जिनके तलाश में पुलिस लगी है। कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, उप निरीक्षक विजय केवर्त, सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, आरक्षक विवेक राय, रमन मण्डल, नितिन सिन्हा, शिव राजवाड़े सक्रिय रहे।

Categorized in: