भारतीय बाजार में स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल बेचने वाली कंपनी KTM जल्द ही नया धमाका करने को तैयार है। हालांकि, इस बार कंपनी कोई नई मोटकसाइकिल नहीं बल्कि नया स्कूटर लेकर आने वाली है। कंपनी अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए इलेक्ट्रिक स्कूटर को जोड़ने वाली है। हाल ही में KTM के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। हालांकि, यह इलेक्ट्रिक स्कूटर हस्कवर्ना (Husqvarna) का भी हो सकता है। माना जा रहा है कि इस ई-स्कूटर का प्रोडक्शन बजाज इलेक्ट्रिक के प्लांट में ही किया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या खास होगा, चलिए जानते हैं।

KTM इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन
स्पॉट के दौरान इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन सामने आया है उसे देखकर ये साफ हो रहा है कि इसे KTM ने तैयार किया है। इसका डिजाइन हुस्कर्ण वेक्टर कॉन्सेप्ट (Husqvarna Vectorr concept) जैसा नहीं दिखता है। अगर बजाज हुस्कर्ण के लिए एक इलेक्ट्रिक स्कूटर तैयार कर रहा है, तो वेक्टरर के साथ कुछ समानता जरूर दिखती। इस ई-स्कूटर में डुअल LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प दिखाई दी, जो KTM अपनी रैली मोटरसाइकिल में इस्तेमाल करती है। इसका कॉन्सेप्ट भी KTM के शार्प डिजाइन जैसा है। ई-मोशन कॉन्सेप्ट पर वाइड-बॉडी पैनल को छोड़कर यह नया किस्का (Kiska) के ई-मोशन कॉन्सेप्ट की याद दिलाता है।

KTM इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स
इसके फीचर्स की बात करें तो KTM के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में सामने की तरफ एक लंबी विंडस्क्रीन दी है। इसमें 8-इंच टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंटेशन सिस्टम दिया है। इसके साथ एक मस्कुलर फ्रंट एप्रन, स्लीक साइड बॉडी पैनल, दोनों सिरों पर बड़े एलॉय व्हील (शायद 14-इंच), सिंगल पीस सीट, कस्टम CNC-मिल्ड एल्यूमीनियम स्विंगआर्म, रेल और एयर कूलिंग जैकेट दिया है। CNC-मिल्ड मैटेलिक प्लेट सिर्फ प्रोटोटाइप के लिए हैं। इसके फाइनल प्रोडक्शन में शायद इनका इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। एलॉय के दोनों हिस्सों पर सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक दिए हैं। इसके सभी सेक्शन पर LED लाइट मिलती है। स्कूटर में फ्रंट RSU टेलिस्कोपिक फोर्क्स और सिंगल-साइडेड रियर मोनो-शॉक है। इसमें ABS के छल्ले भी दिखाई दिए। इसलिए कंपनी डुअल-चैनल ABS का इस्तेमाल कर सकती है।

KTM इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज
माना जा रहा है कि इसमें 4 kW (5.5 bhp) और 8 kW (11 bhp) बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसकी टॉप स्पीड 100 किमी/घंटा तक हो सकती है। साथ ही, इसकी रेंज सिंगल चार्ज पर 100 किमी तक होगी। KTM का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर डिजाइन के मामले में दूसरे ई-स्कूटर से बेहतर नजर आ रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि लॉन्चिंग के बाद इसका सीधा मुकाबला ओला S1, टीवीएस आईक्यूब, बजाज चेतक इलेक्ट्रिक, हीरो विडा V1 जैसे कई मॉडल से होगा।

Categorized in: