रायपुर – भाजपा कार्यालय में पदभार ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आज राजधानी रायपुर स्थित भाजपा कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। बताया जा रहा है कि भाजपा के तीन नवनियुक्त महामंत्री पदभार ग्रहण करेंगे। नवीन मार्कण्डेय, यशवंत जैन, अखिलेश सोनी पदभार ग्रहण करेंगे।

बता दें कि कहा जा रहा है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व 14 सदस्यीय मंत्रिमंडल बनाने पर सहमत हो चुका है। हरियाणा के फॉर्मूले को छत्तीसगढ़ में भी लागू करते हुए 3 और मंत्री बनाए जा सकते हैं। छत्तीसगढ़ में राज्य बनने के बाद से 13 मंत्री ही बनते आए हैं। वहीं बिलासपुर से अमर अग्रवाल को भी मंत्री बनाए जाने की चर्चा है।

वही मंत्रिमंडल विस्तार 20 अगस्त को होगा। बुधवार को राजभवन में दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव,आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब और अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल शपथ लेंगे। तीनों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की।उसके बाद तय माना जा रहा है कि तीनों विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा।

 

 

Categorized in: