अंबिकापुर। चार माह पूर्व परिजनों सहमति पर अपने पसंद के युवक से विवाह की किशोरी अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर ली। होलीक्रॉस अस्पताल अंबिकापुर लाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक जशपुर जिला के सन्ना थाना अंतर्गत ग्राम खदार की 17 वर्षीय किशोरी, व अजय कुमार तिर्की एक-दूसरे को पसंद करते थे। इसकी भनक जब दोनों परिवार के सदस्यों को मिली, तो वे इनका विवाह करा दिए थे। विवाह के बाद अजय अपनी पत्नी को लेकर रायपुर चले गया था, जहां वह काम करता था। यहां दोनों किराए के मकान में रहते थे। हाल में दोनों करमा त्योहार मनाने के लिए अपने गृहग्राम आए थे, इस दौरान लड़की से मिलने के लिए उसके माता-पिता भी पहुंचे थे। बुधवार को युवक गांव में ही कहीं किसी काम से गया था, वापस आया तो उसकी पत्नी उल्टी कर रही थी। पूछने पर वह जहर खाने की जानकारी दी और कारण पूछने पर कुछ नहीं बताई। किशोरी को उसका पति चम्पा गांव में स्थित अस्पताल ले गया, यहां से प्राथमिक उपचार कराने के बाद रिफर करने पर होलीक्रॉस अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचा, यहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। लड़की की उम्र कम और नवविवाहिता होने के कारण इसकी सूचना न्यायिक अधिकारी को दी गई, और उनकी उपस्थिति में शव को पंचनामा कराया गया। पूछताछ में स्वजन की ओर से फिलहाल किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

Categorized in: