अंबिकापुर। टैक्स बार एसोसिएशन सरगुजा की नवीन कार्यकारिणी वर्ष 2025-27 के गठन हेतु आयोजित बैठक में सर्व सम्मति से अधिवक्ता अभिषेक शर्मा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। सचिव अमित जायसवाल एवं कोषाध्यक्ष पुनीत गुप्ता को बनाया गया।
सर्वसम्मति से संपन्न हुए चुनाव में उपाध्यक्ष प्रथम संजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष द्वितीय उषा अग्रवाल, संयुक्त सचिव प्रथम कमलेश जायसवाल, संयुक्त सचिव द्वितीय शमसार अली, प्रचार एवं सांस्कृतिक सचिव मनोज कश्यप, ऑडिटर शुभम सिंघल बनाए गए। कार्यकारिणी सदस्यों में अजय केसरी, आकाश द्विवेदी, वेद प्रकाश शुक्ला, आशीष शर्मा, शिवा अग्रवाल शामिल हैं। गरिमामय चुनाव प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी सुलोचना पांडेय एवं वरिष्ठ अधिवक्ता आरके ओझा, विनोद बंसल, प्रवीण मित्तल, एसके द्विवेदी, दिलीप पांडेय, एलपी वर्मा, डीके शर्मा, टीएस धन्जल, योगेश जैन, शिवा अग्रवाल, सुदर्शन सिंह केशरी, अजेश तिवारी एवं अन्य सभी सदस्यों की उपस्थिति रही।

Categorized in: