बलरामपुर छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कलेक्टर पद पर बदलाव किया है वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी को जिले का नया कलेक्टर  बनाया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा का तबादला कर उन्हें विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही उन्हें संचालक, आयुष फार्म एवं संस्थाएं का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है चंदन संजय त्रिपाठी अब बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में पहली महिला कलेक्टर के रूप में पदभार संभालेंगे। उनके प्रशासनिक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Categorized in: