कवर्धा । नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा-376,376 (3),506 भा.द.वि. एवं 4, पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर उसे जेल भेजा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल की सुबह नाबालिग दैनिक कार्य के लिए खेत गई थी। मौका पाकर आरोपी हेमचंद ऊर्फ लल्ला नवरंग ने डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया और बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 6 मई की रात्रि 9 बजे बच्ची के पेट मे असहनीय दर्द हुआ तो उसने अपनी मांँ को पूरी बात बताई। जिसके बाद परिजनों ने कवर्धा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराइ। रिपोर्ट पर थाने में अपराध क्रमांक-282/2023 धारा-376,376 (3),506 भादवि 4 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

आरोपी हेमचंद ऊर्फ लल्ला नवरंग पिता भुलऊ नवरंग उम्र 24 वर्ष को मिनीमाता चौक कवर्धा से हिरासत में लेकर थाना लाया गया। आरोपी हेमचंद से घटना के बारे मे पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया।

Categorized in: