ऑस्ट्रेलिया में भारत की कार निर्माता कंपनी महिंद्रा ने अपनी धांसू एसयूवी XUV700 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस एसयूवी को दो ट्रिम्स और पांच कलर वैरिएंट में लॉन्च किया है। ऑस्ट्रेलिया में XUV700 7 साल या 150,000 किमी. की वारंटी के साथ आएगी। मॉडल में 8-इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले, अमेजन एलेक्सा सपोर्ट, एंड्राएड ऑटो और एप्पल कारप्ले जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। बता दें कि भारत में महिंद्रा एक्सयूवी 700 को दो पावरट्रेन- डीजल और पेट्रोल में पेश किया जाता है।

ऑस्ट्रेलिया में महंगी है XUV700

ऑस्ट्रेलिया में XUV700 के AX7 वैरिएंट की कीमत $36,990 (लगभग ₹30,35,639) है। मॉडल की कीमत भारत में ₹20,56,300 है, जिसका मतलब है कि कस्टम ड्यूटी और टैक्स के कारण ऑस्ट्रेलिया में इसकी कीमत लगभग ₹10 लाख अधिक है।

प्रेसिडेंट ने क्या कहा?

लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव सेक्टर के प्रेसिडेंट वीजय नाकरा ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में XUV700 की शुरुआत महिंद्रा ब्रांड के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। XUV700 को ग्लोबल बाजारों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। हमें विश्वास है कि भारत की तरह ऑस्ट्रेलिया में भी ग्राहक एडवांस फीचर से लैस, एडवांस टेक्नोलॉजी और ग्लोबल सेफ्टी मानकों की सराहना करेंगे।

महिंद्रा एंड महिंद्रा की सहायक कंपनी महिंद्रा ऑस्ट्रेलिया महानगरीय क्षेत्रों में ग्राहकों के लिए पहुंच और सुविधा बढ़ाने के लिए एक्टिव रूप से अपने नेटवर्क का विस्तार करने पर काम कर रही है।

ऑस्ट्रेलिया XUV 700 में क्या होगा खास?

Mahindra XUV 700 को ऑस्ट्रेलिया में दो ट्रिम्स – AX7 और AX7L में पेश किया जाएगा। एसयूवी ऑस्ट्रेलिया में देश में पांच कलर वैरिएंट में उपलब्ध होगी। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में ऑटो निर्माता इस एसयूवी पर 7 साल या 150,000 किलोमीटर की वारंटी दे रही है। महिंद्रा XUV700 (Mahindra XUV700) के केबिन में 8-इंच का डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा इसमें एंड्रॉयड ऑटो  और Apple CarPlay के साथ Amazon Alexa इनबिल्ट है। इसमें कीलेस एंट्री, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल स्विच, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, एयर प्यूरीफायर और साइड एयरबैग मिलता है। एक्सयूवी 700 में ऑडियो सिस्टम में सोनी म्यूजिक सिस्टम और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम शामिल है।

Categorized in: