Tejas Networks share: टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क के शेयरों में शनिवार को स्पेशल ट्रेडिंग डे पर बड़ी गिरावट देखने को मिली। ट्रेडिंग के दौरान यह शेयर 7.29 प्रतिशत गिरकर 801.10  रुपये पर आ गया। इससे पहले शुक्रवार को शेयर की क्लोजिंग 864.05 रुपये पर हुई थी। शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई प्राइस 939.90 रुपये से करीब 15 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा है। बता दें कि पिछले साल 18 अक्टूबर को शेयर ने 939 रुपये के स्तर को टच किया था। इस शेयर ने पिछले साल जनवरी महीने में 510.05 रुपये के 52 वीक लो को टच किया था।

कंपनी के दिसंबर तिमाही के नतीजे
पिछले साल 31 दिसंबर को समाप्त तीसरी तिमाही (Q3 FY24) में तेजस नेटवर्क्स लिमिटेड को नुकसान हुआ है। कंपनी का घाटा वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही में 44.87 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की अवधि में 15.15 करोड़ रुपये था। इस तरह घाटा बढ़ गया है। हालांकि, तिमाही के दौरान परिचालन से राजस्व 103.96 प्रतिशत बढ़कर 559.96 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 274.55 करोड़ रुपये था।

तेजस के मुताबिक दिसंबर तिमाही में कंपनी की इन्वेंट्री बढ़कर 2,683 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, इन्वेंट्री बढ़ने से वर्किंग कैपिटल 671 करोड़ रुपये बढ़ गई। बता दें कि तेजस और उसकी सहायक कंपनियों को FY24 की तीसरी तिमाही में 31 पेटेंट दिए गए।

टाटा की कंपनी
दिसंबर 2023 तक तेजस नेटवर्क में प्रमोटरों की 55.80 फीसदी हिस्सेदारी थी। यह कंपनी टाटा ग्रुप की है। इसमें टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड की सहायक कंपनी पैनाटोन फिनवेस्ट लिमिटेड का मेजर स्टेक है। शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक इस कंपनी के पास 9,49,05,686 शेयर हैं।

कंपनी के बारे में
कंपनी ऑप्टिकल और डेटा नेटवर्किंग प्रोडक्ट बनाती है। यह कंपनी 75 से अधिक देशों में टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर, इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर, डिफेंस और सरकारी संस्थाओं को नेटवर्किंग प्रोडक्ट को डिजाइन, विकसित और बेचती है।

Categorized in: