जख्मी युवक का चल रहा उपचार, आरोपी गिरफ्तार
बलरामपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरखी में बुधवार को देर रात जुआ खेलने के दौरान जुआरियों के बीच हुए विवाद के बाद खूनी संघर्ष की स्थिति बन गई। मामला पुलिस तक पहुंचा है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक जुआ खेलने के दौरान प्रदीप पैकरा और अनिल यादव के बीच किसी बात को लेकर पहले तो कहासुनी की स्थिति बनी, बाद में प्रदीप अचानक अपने पास रखे चाकू से अनिल पर प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे उसके सीने और हाथ में गहरी चोटें आई हैं। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। घायल अनिल को जिला चिकित्सालय बलरामपुर लाया गया। गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित युवक की स्थिति की जानकारी लिए। उन्होंने चिकित्सकों से बेहतर उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रदीप पैकरा को गिरफ्तार कर लिया है।

Categorized in: