0सीजीएमएससी के निर्माण कार्य में लेट लतीफी पर ठेकेदारों की कलेक्टर ने ली खबर
0 ब्लैक लिस्टेड करने एमडी को प्रस्ताव भेजने दिए निर्देश
सूरजपुर। जिले में सीजीएमएससी के निर्माण कार्य में लेट लतीफी करने वाले ठेकेदारों का काम निरस्त कर उन्हें ब्लैक लिस्टेड करने एमडी को प्रस्ताव भेजने के निर्देश कलेक्टर ने दिए है। बुधवार को कलेक्टर रोहित व्यास ने सीजीएमएससी निर्माण कार्य के वस्तु स्थिति की जानकारी
 लेने के लिये जिला संयुक्त कार्यालय के सभा कक्ष में सीजीएमएससी के उप अभियंता और निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदारों की बैठक रखी थी। निर्माण कार्य मे लापरवाही व महीनों से काम लेकर कई कार्यो के प्रारंभ नहीं करने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए   बैठक में उपस्थित ठेकेदारों को स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य, आमजन व लोकहित से जुड़ा होता है। निर्माण में अनियमितता विकास में बाधा बन रही है। यह कतई बर्दाश्त योग्य नहीं है। उन्होंने उपस्थित ठेकेदारों को धीरे चल रहे निर्माण कार्याे में तेजी लाने और अप्रारंभ कार्यों को सप्ताह भर के भीतर शुरु करने के लिए इस हिदायत के साथ  निर्देशित किया कि जनहित के उक्त कार्यो में लेट लतीफी किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं की जाएगी। उन्होंने उपस्थितो को स्पष्ट कर दिया है कि अधूरे व गुणवत्ताहीन कार्य की सतत मॉनेटरी के साथ नियमानुसार कार्यवाही भी की जाएगी। निर्माणाधीन कार्यों में लापरवाही और लंबे समय से शुरू न किए जाने वाले कार्य पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में  लापरवाही बरतने के लिए कुछ ठेकेदार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोंड़ के लंबे समय से बाधित कार्य के लिए ठेकेदार राहुल कुमार जायसवाल और  06 अप्रारंभ कार्य के लिए ठेकेदार आलोक सिंह को तत्काल कार्य से हटाने और संबंधित को ब्लैक लिस्ट करने के लिए, सीजीएमएससी के एमडी को प्रस्ताव बनाकर भेजने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर के इस कड़े तेवर से काम लेकर मौज उड़ा रहे ठेकेदारों में हड़कंप का माहौल है।

Categorized in: