अंबिकापुर। नंगे पांव सत्याग्रह के संयोजक राजेश सिंह सिसोदिया ने गृह मंत्री व सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक से ‘विगत एक साल से राहुल जायसवाल, खनिज विभाग, करौंधा पुलिस व हंसपुर गांव के कुछ लोगों के गठजोड़ से हंसपुर में अवैधानिक बॉक्साइट उत्खनन को संगठित रूप से अंजाम देने की घटनाÓ की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा है कि भगवती इंटरप्राइजेज डाल्टेनगंज के राहुल जायसवाल की भूमिका कहां से आ गई, जबकि उन्हें हंसपुर में कोई खदान आबंटित ही नहीं है।

इन बिंदुओं पर की जाए जांच
ज्ञापन में समुचित व निष्पक्ष जांच हेतु करौंधा के वर्तमान थाना, चौकी प्रभारी को स्थानांतरित कर इन बिंदुओं पर जांच की मांग की गई है। एसडीएम के साथ गए मंजीत यादव को किसने पीटा? क्या मारपीट एकतरफा थी? जिस ट्रक को एसडीएम ने जप्त किया था, वह कुसमी कैसे पहुंची व उस पर क्या कार्रवाई हुई? क्या करौंधा थाने ने एसडीएम को बल उपलब्ध कराया था? मृतक राम लकड़ा के साथियों को मारपीट में कितनी चोटें आईं? करौंधा पुलिस व खनिज विभाग ने हंसपुर गांव के अवैध उत्खनन पर कितनी बार कार्रवाई की और किसे दंडित किया? राहुल जायसवाल से एसडीएम ने कब और किस बाबत पांच लाख रुपये की मांग की? मंजीत यादव का मोबाइल जप्त हुआ या नहीं?

Categorized in: