चोरी की बाइक व नगदी रकम जप्त, ओड़गी पुलिस की कार्रवाई
सूरजपुर। जिले की ओड़गी पुलिस ने चोरी के 3 मामले का खुलासा कर एक विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक सहित 4 आरोपियों को पकड़ाकर उनके पास से चोरी की बाईक व नगदी रकम जप्त किया है। बताया गया है कि ग्राम खर्रा के लोकेन्द्र गुर्जर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 30 अगस्त की रात को अपनी आटा चक्की में ताला बंद कर घर चला गया, अगले दिन सुबह जब आया तो देखा कि दरवाजा में लगे ताला को खोलकर अंदर रखे 80 किलो चावल व ग्रेडर मशीन को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। दूसरे मामले में ग्राम खर्रा के रामनारायण उर्फ ललन ने 02 सितम्बर की रिपोर्ट दर्ज कराया कि 19 अगस्त के रात्रि में अपना दुकान बंद कर गांव में चल रहे भजन में गया था जहां से वापस आने पर देखा कि कपड़ा एवं दुकान का सामान बिखरा पड़ा है। 35 हजार रूपये सामान लाने के रखा था वह भी नहीं है कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। तीसरे मामले में ओड़गी के सोनू राम पाल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 28 अगस्त के रात्रि में अपने हीरो एचएफ डिलक्स मोटर सायकल को घर के बाहर खड़ा कर लॉक किया था दूसरे दिन देखा कि मोटर सायकल वहां नहीं है। तीनों रिपोर्ट पर पुलिस ने चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ किया। ओड़गी पुलिस ने विवेचना के दौरान संदेही सुनील सिंह 20 वर्ष, अंकित सिंह 21 वर्ष व बाबुलाल राजवाड़े 27 वर्ष तीनों ग्राम खर्रा को पकड़ा। पूछताछ पर तीनों ने मिलकर आटा चक्की से चावल व ग्रेन्डर मशीन तथा रामनारायण के दुकान से आरोपी सुनील व अंकित के द्वारा 35 हजार रूपये की चोरी करना स्वीकार किए। आरोपियों के निशानदेही पर 80 किलो चावल, ग्रेन्डर मशीन, 14100 रूपये नगदी एवं चोरी की रकम से खरीदे गए 1 मोबाईल जप्त कर तीनों को गिरफ्तार किया गया।मोटर सायकल चोरी मामले की विवेचना के दौरान मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर एक विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक को पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने मोटर सायकल चोरी करने की बात कबूली जिसके निशानदेही पर मोटर सायकल बरामद कर विधि अनुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ओड़गी फर्दीनंद कुजूर, प्रधान आरक्षक उदय सिंह, रामाधीन श्यामले, आरक्षक नीरज सिंह, भोला राजवाड़े, हेमन्त सिंह व निर्मल राजवाड़े सक्रिय रहे।

Categorized in: