सेवा किटी समूह ने पुलिस परिवार एवं विभाग के लिए किया अन्तर्मन कार्यक्रम का आयोजन
अंबिकापुर। पुलिस विभाग एवं परिवार की प्रतिभाओं को मंच देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम अन्तर्मन का आयोजन शहर की सेवा भावी संस्था सेवा किटी समूह एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र चोपड़ापारा के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल पुलिस अधीक्षक रहे, अध्यक्ष राजेश पाण्डेय संभागीय कमांडेंट नगर सेनानी सरगुजा, विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलन व मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण करके किया। सरस्वती वन्दना की प्रस्तुती पूनम दुबे ने की। सुनीता दास ने अपने उद्बोधन में उपस्थित अतिथियों एवं सहभागियों का स्वागत किया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी सेवा केन्द्र की मुख्य संचालिका बीके विद्या ने कहा कि अन्तर्मन का मतलब है अन्दर की ओर जाना। पुलिस एवं पुलिस परिवारों के लोगों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व बनता है।
सेवा किटी समूह की संस्थापिका वरिष्ठ समाज सेविका वन्दना दत्ता ने अपने उद्बोधन में सेवा किटी समूह के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह समूह 2019 से निरन्तर जनहित के कार्य कर रहा है। पुलिस परिवार हमेशा सेवा के लिए तत्पर है। हम सभी परिवार को समय नही दे पाते हैं। पुलिस परिवार में अनेक प्रतिभाएं हंै, जिनको मंच देने की पहल हम सभी ने की है। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा बड़े सौभाग्य का विषय है कि हम सभी देश की सुरक्षा में अपना योगदान दे रहे हैं। मैं गर्व से कहता हूं कि खाकी वर्दी पहने का सौभाग्य मुझे मिला है। सभी खाकी वर्दीधारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को उन्होंने नमन किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो ने कहा कि सेवा किटी समूह के द्वारा आयोजित अन्तर्मन कार्यक्रम सराहनीय है। सेवा किटी समूह निरंतर विभिन्न अवसरों पर नि:स्वार्थ सेवा कर रही है, इसके लिए सभी सदस्यों को साधुवाद। डॉ. रश्मित कौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुलिस एवं देश की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों के कारण ही हम सभी चैन से जिन्दगी जी रहे हैं। पुलिस एवं समुदाय के बीच कई तरह की भ्रांतियां भी हैं। ऐसी परिस्थिति में सेवा किटी समूह का अन्तर्मन कार्यक्रम निश्चित रूप से पुलिस एवं पुलिस परिवार का उत्साहवर्धन करेगा। कार्यक्रम का संचालन उप निरीक्षक अभय तिवारी ने किया। पुलिस परिवार से आलिया, सुहाना, अंजलि, दृष्टि सिंह, दक्षिता जायसवाल, मोटू, खुशी, कान्हा, दिव्या सोनवानी, मान्या साहू, भाव्या सोनवानी एवं पुलिस विभाग में कार्यरत बसंत खुटिया, प्रिया रानी, राधेश्याम मानिकपुरी, परमेश्वर, प्रेम सोनी और नवा बिहान के काउन्सलर सन्तोष दास सरल ने सुमधुर प्रस्तुति दी। पुलिस परिवार के बच्चों ने आकर्षक नृत्य एवं संगीत प्रस्तुत किया। पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को स्वयं नगद पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया। सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का सम्मान स्मृति चिन्ह भेंट करके सेवा किटी समूह ने किया। सेवा किटी समूह के सदस्यों ने प्लास्टिक की थैली की जगह कपड़े की थैली का उपयोग करने दर्शक दीर्घा में थैलियां भी बांटी। कार्यक्रम में संगीत प्रदीप विश्वास एवं राम कुमार के द्वारा दिया गया। आभार प्रदर्शन राजलक्ष्मी पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर सेवा किटी की संरक्षिका डॉ. पुष्पा सोनी, सन्तोष पाण्डेय, मंगल पाण्डेय, अजय तिवारी, अनिल कुमार मिश्रा, हेना खान, थाना प्रभारी गौरव पाण्डेय, अश्विनी कुमार सिंह के साथ-साथ सेवा किटी समूह की सदस्य मिलन शर्मा, ज्योति द्विवेदी, पूनम जायसवाल, च्यती अग्रवाल, कुंजबाला जायसवाल, अंजना परिहार, सत्या दुबे, लिली बसु राय, संजीता स्वर्णकार, सुनीता दास, स्मिता तिवारी, श्रद्धा खेर पाण्डेय, पूनम दुबे सरिता भाटिया उपस्थित रहीं।

Categorized in: