उदयपुर। प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार सोमनाथ स्वाभिमान वर्ष अंतर्गत शनिवार को उदयपुर स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, शनिवार दोपहर करीब 12 बजे उदयपुर पहुंचे। उन्होंने भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विधि-विधान से शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। जलाभिषेक कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इसके पश्चात सांसद चिंतामणि महाराज ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से संवाद करके उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। इस दौरान उदयपुर क्षेत्र के एक शिक्षक के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिलने की शिकायत सामने आने पर सांसद ने मौके से ही जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी से दूरभाष पर चर्चा करके तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सांसद चिंतामणि महाराज शोकाकुल बाबूराम अग्रवाल के निवास पहुंचे और स्वजन को ढांढस बंधाया। जलाभिषेक एवं जनसंपर्क कार्यक्रम के बाद सांसद दोपहर लगभग 12.30 बजे रायपुर के लिए रवाना हो गए।
इस अवसर पर रामगढ़ मंडल अध्यक्ष प्रबोध सिंह, देवगढ़ मंडल अध्यक्ष अखंड विधायक सिंह, राधेश्याम सिंह ठाकुर, चंद्र बसु यादव, अनिल सिंह, कल्पना भदौरिया, प्रमिला पोर्ते, दीपक सिंघल, मनीष, आशीष अग्रवाल, बुधमोहन सिंह, आकाश जायसवाल, डालेश्वर यादव, मड़वारी सिंह, विजय यादव, विनोद नेटी, कमलेश जायसवाल, बनारसी दास, शुभम भदौरिया, बिट्टू मरकाम सहित महिला मोर्चा, महिला मंडल एवं भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Categorized in: