यूजर्स के चैटिंग एक्सपीरियंस को WhatsApp नए फीचर्स के साथ लगातार पहले से बेहतर बना रहा है। इसी कड़ी में अब वॉट्सऐप में एक नए फीचर की एंट्री हुई है। इस फीचर की मदद से यूजर चैटिंग को मजेदार बनाने के लिए AI Srickers को क्रिएट और शेयर कर सकते हैं। वॉट्सऐप के इस नए फीचर की जानकारी WABetaInfo ने दी। शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में आप वॉट्सऐप के इस नए फीचर की झलक देख सकते हैं। इस स्क्रीनशॉट में नया क्रिएट बटन दिख रहा है। नए बटन को कंपनी कीबोर्ड में दिए गए स्टिकर टैब में ऑफर कर रही है।

ध्यान रखने वाली बात यह है कि वॉट्सऐप में आया यह नया फीचर पूरी तरह ऑप्शनल है। इसका मतलब हुआ कि आप इसे चाहें तो यूज कर सकते हैं और अगर आपको यह पसंद नहीं, तो आप इसे इग्नोर भी कर सकते हैं। नए फीचर की खास बात है कि एआई से बनने वाले स्टिकर्स को रिसीवर आसानी से पहचान भी सकते हैं। मेटा ने इस फीचर को अभी कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए रोलआउट किया है। अगर आप बीटा यूजर हैं, तो आप इस फीचर को बीटा फॉर ऐंड्रॉयड 2.23.17.14 अपडेट में यूज कर सकते हैं।

Categorized in: