अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव का नए दायित्व के साथ प्रथम सरगुजा जिला आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह ढोल-नगाड़े, पटाखों तथा फूल माला के साथ अनुराग का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। सरगुजा जिले के बॉर्डर तारा में प्रवेश करते ही भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में जोशीले नारों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुराग सिंह देव का स्वागत व अभिनंदन किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश नेतृत्व तथा विष्णु देव साय सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया कि, उन्होंने सरगुजा के जमीनी भाजपा कार्यकर्ता को राज्य सरकार में महत्वपूर्ण जवाबदारी दी। अनुराग सिंह देव ने सरगुजा की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि मैं जो कुछ भी हूं, वह भाजपा संगठन की देन है। जो दायित्व उन्हें मिला है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। जनसेवा और विकास ही मेरी प्राथमिकता रहेगी। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष का स्वागत तारा से शुरू होकर उदयपुर, लखनपुर, मेंड्राकला, सांड़बार, बिलासपुर चौक, अस्पताल चौक, जय स्तंभ चौक, सदर रोड, महामाया चौक, संगम चौक, घड़ी चौक सहित भाजपा कार्यालय में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Categorized in: