चेहरे पर चमक तो हर किसी को अच्छी लगती है लेकिन इसके लिए केवल स्किन की देखभाल करने से कुछ नहीं होगा। अगर आप चाहती हैं कि स्किन पर ग्लो और गुलाबी निखार दिखे तो सही खानपान जरूरी है। न्यूट्रिशन से भरपूर फूड्स ब्लड सर्कुलेशन को सही करते हैं। जिससे बॉडी हेल्दी रहती है और चेहरे पर भी इसका ग्लो नजर आता है। यहीं नहीं ब्लड सर्कुलेशन सही होने से शरीर के सारे पार्ट्स को हेल्दी रहने में मदद मिलती है। आगे जानें उन फूड्स के बारे में जो ब्लड सर्कुलेशन को सही रखने में मदद करते हैं।

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK GROUP से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

अनार
अनार में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। रोजाना अनार के दाने खाने या जूस पीने से ब्लड फ्लो सही होता है और मसल्स टिश्यू को ऑक्सीजन की सप्लाई ठीक से होती है। यहीं नहीं बॉडी में रेड ब्लड सेल्स बढ़ाने में भी अनार मदद करता है। जिससे चेहरे पर ग्लो आता है।

चुकंदर
रोजाना चुकंदर खाने से ये ब्लॉक धमनियों को खोलने में मदद करता है। तभी हाई ब्लड प्रेशर में रोजाना चुकंदर का जूस पीने की सलाह दी जाती है। चुकंदर में नाइट्रिक ऑक्साइड होता है जो खून की नसों को रिलैक्स करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करता है। चुकंदर शरीर में खून की मात्रा को भी बढ़ाता है और इसका असर चेहरे पर भी दिखता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, पत्तागोभी जैसी सब्जियां ब्लड सर्कुलेशन को सही रखने में मदद करती हैं। इन सब्जियों में नाइट्रेट्स की मात्रा होती है जो ब्लड वेसल्स को सिकुड़ने से बचाती हैं। जिससे शरीर के सारे अंगों तक ब्लड सर्कुलेशन ठीक से होता है।

लहसुन, प्याज, अदरक
रोज की डाइट में थोड़ी मात्रा में इन तीनों चीज को लेना हेल्दी है। लहसुन में मौजूद एलिसिन की मात्रा ब्लड फ्लो को बढ़ाता है और ब्लड वेसल्स को सिकुड़ने से रोकता है। जिससे हार्ट को हेल्दी रहने और ब्लड को ठीक से पंप करने में मदद मिलती है।

दालचीनी
दालचीनी स्ट्रेस की वजह से होने वाले ब्लड वेसल्स को डैमेज से बचाती हैं। और ब्लड वेसल्स हेल्दी रहने से ही शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन ठीक से होता है। जिसका असर चेहरे की नसों में भी दिखता है और स्किन पर गुलाबी निखार नजर आता है।

चेहरे पर ग्लो के लिए इन कामों को भी करें
-चेहरे पर पिंक ग्लो चाहिए तो रोजाना एक्सरसाइज करें
-वजन को कंट्रोल में रखें
-स्मोकिंग से दू रहें
-हेल्दी डाइट को फॉलो करें
-स्ट्रेस को कम करने की कोशिश करें

Categorized in: