अंबिकापुर की पुलिस ने छह जालसाजों को दिल्ली में दबोचा
अंबिकापुर। क्रेडिट कार्ड में जारी सेवाओं में बदलाव के नाम पर झांसे में लेकर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह को दिल्ली से पकडऩे में शहर की पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 06 मोबाइल, 03 एटीएम बरामद किया गया है।
अंबिकापुर के भट्टी रोड निवासी प्रार्थी अमित कुमार जायसवाल पिता स्व. जगदीश चंद्र जायसवाल ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 30 मार्च 2023 को अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके क्रेडिट कार्ड में जारी सेवाओं को निरस्त कराने की बात कहते हुए झांसे में ले लिया। इसके बाद ओटीपी भेजकर 84 हजार 208 रुपये की ठगी कर ली। रिपोर्ट पर कोतवाली में धारा 420 व 66-डी आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। ठगी के इस मामले के शिकार और लोग न होने पाएं, इसे देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग व प्रभारी पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देशन में साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई व आरोपियों को गिरफ्तार करने के दिशा निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में संयुक्त टीम का गठन कर आरोपियों के तलाश में पुलिस लगी थी। पुलिस ने साइबर सेल से तकनीकी जानकारी प्राप्त कर संयुक्त टीम आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु दिल्ली रवाना किया। संयुक्त पुलिस टीम ने मामले में शामिल आरोपियों को घेराबंदी करके पकड़ी और पूछताछ की तो आरोपी नीति बडेरा पिता स्व. दीपक बडेरा 24 साल निवासी सी-09 प्लॉट नंबर 57 मुखराम गार्डन थाना तिलक नगर पश्चिम दिल्ली, पूजा पिता अनूप कुमार 24 साल निवासी 72 ए नवयुग ब्लॉक विष्णु गार्डन तिलक नगर पश्चिम दिल्ली ने ठगी गई राशि को अपने खाते में स्थानांतरित व आहरण कर उपयोग करना स्वीकार किया। इन आरोपियों को पूर्व में सरगुजा पुलिस द्वारा न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल अंबिकापुर भेजा गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों के तलाश में लगी संयुक्त पुलिस टीम ने दिल्ली में रहकर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होंने अमित कुमार जायसवाल को झांसे में लेकर क्रेडिट कार्ड का ओटीपी लेना व ठगी करना स्वीकार किया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार कर कडकडदुमा कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड हेतु पेश किया गया। ज्यूडिशियल रिमांड स्वीकार करने पर आरोपियों को मंडोली जेल दिल्ली में न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक रामनगीना यादव, सउनि अलंगो दास, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, संतोष गुप्ता, आरक्षक अनुज जायसवाल, जितेश साहू, मनीष सिंह, जयदीप सिंह, अमरेश सिंह, सुधीर सिंह शामिल रहे।
गिरफ्तार किए गए आरोपी
0 नीति बडेरा पिता स्व. दीपक बडेरा 24 साल निवासी सी-09 प्लॉट नंबर 57 मुखराम गार्डन थाना तिलक नगर पश्चिम दिल्ली.
0 पूजा पिता अनूप कुमार 24 साल निवासी 72 ए नवयुग ब्लॉक विष्णु गार्डन तिलक नगर पश्चिम दिल्ली.
0 चितन पासी पिता प्रदीप पासी निवासी न्यू गोविंदपुरा थाना कृष्णानगर पूर्वी दिल्ली.
0 पारस ठाकुर पिता महेश कुमार ठाकुर 27 वर्ष, निवासी मकान नं. 65 चंदु पार्क गली नंबर 2 रामनगर दिल्ली.
0 राहत चौधरी पिता दशरत चौधरी 32 साल, निवासी ए 115 जोशी कॉलोनी पटपडग़ंज, पूर्वी दिल्ली थाना मधुविहार नई दिल्ली.
04 मो0 ईमरान आत्मज महफुज अली 27 वर्ष निवासी सैनिक इन्कलेव मोहन गार्डन थाना रनहौला उत्तम नगर दिल्ली.

Categorized in: