बिश्रामपुर। ग्राम पंचायत कसकेला निवासी कृषक के खेत मे लगे सोलर पंप चोरी मामले में पुलिस ने अपचारी बालक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर आज न्यायालय पेश किया है। लटोरी पुलिस ने बताया कि दो दिनों पूर्व आरोपियों ने कृषक रसलाल के खेत में सिंचाई के उद्देश्य से लगे सोलर पंप को चुरा लिया था।कृषक की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी थी। तभी मुखबिर की सूचना पर चुराए गए मोटर पंप को बेचने के लिए ग्राहक खोज रहे आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने जब  कड़ाई से पूछताछ किया तब आरोपियों ने चोरी करने की बात स्वीकार कर ली, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों से चोरी गए मोटर पंप को जब्त कर सभी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है।

Categorized in: