GIRIJA THAKUR

अंबिकापुर। दहेज प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने के मामले में थाना गांधीनगर की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गोधनपुर निवासी राशिद अंसारी 28 वर्ष का विवाह वर्ष 2023 में हुआ था। 12 दिसंबर 2023 को वह गांधीनगर थाना में सूचना दिया था कि 11 दिसंबर 2023 को रात मेंं खाना खाकर वह अपनी पत्नी के साथ सोया था। सुबह उठकर देखा तो पत्नी अपने कमरें में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी, उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस मर्ग कायम कर मामले को जांच में ली थी।
जांच दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पंचनामा किया व मृतिका के स्वजनों का बयान लिया। जांच में मृतिका के पति, सास, ससुर एवं भसुर के द्वारा मृतिका को प्रताड़ित करने की बात सामने आई। दहेज प्रताड़ना के संबंध में समय-समय पर मृतिका के द्वारा अपने मायके वालों को जानकारी दी गई थी। पुलिस ने मृतिका के पति राशिद अंसारी्र 28 वर्ष, सास नशिदा परवीन 50 वर्ष, ससुर शमीम इकबाल 59 वर्ष एवं भसुर मनऊव्वर 33 वर्ष सभी निवासी गोधनपुर को धारा 306, 498 (ए), 34 भादवि का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है और न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक अनिल पांडेय, महिला आरक्षक त्रिलोचनी राजवाड़े, आरक्षक पवन यादव, अनिल पैकरा, रामकेश्वर सिंह, केशर सिंह शामिल रहे।

Categorized in: