अंबिकापुर। पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने जिले में बढ़ते अपराध और नाबालिग युवाओं द्वारा टोली बनाकर किए जा रहे अपराध पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाने पर जोर दिया। है। पुलिस अधीक्षक से उन्होंने नाबालिगों के माता-पिता को थाने बुलाकर कड़ी चेतावनी देने और कानून सम्मत कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।
सरगुजा पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से दूरभाष पर चर्चा कर पूर्व उपमुख्यमंत्री सिंह देव ने कहा कि नाबालिगों द्वारा विगत कुछ दिनों से गैंग बनाकर आए दिन मारपीट करने की घटना सामने आ रही है। युवकों का समूह सिर्फ मारपीट ही नहीं करता बल्कि घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर अपना दबदबा बनाने का प्रयास करता है। अपराधियों पर पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। स्कूली बच्चे खुले आम कानून को धत्ता बताकर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। युवाओं में नशे का प्रचलन भी बढ़ा है। पूर्व डिप्टी सीएम ने अपराध रोकने के लिए लगातार कड़े कदम उठाने, कानून सम्मत कठोर कार्रवाई, अपराध में संलिप्त नाबालिगों के स्वजनों को समझाइश देने कहा। उन्होंने नशे के बढ़ते प्रचलन को रोकने पूर्व में चलाए गए निजात कार्यक्रम की भांति अभियान छेड़कर नशे के अवैध कारोबारियों पर नकेल कसने की बात कही है। उन्होंने स्पष्ट कहा अपराधी कोई भी हो, उस पर बगैर किसी बाव के ठोस कार्रवाई करें।

Categorized in: