नई दिल्ली। यदि आप ओप्पो के ग्राहक हैं और दिवाली से पहले आप खुद के लिए 5G फोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपके पास अच्छा मौका है। आप ओप्पो रेनो 8T 5G को बेहद ही सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। इस फोन की डिमांड मार्केट में बहुत है।

लोगों ने इस फोन को खूब खरीदा है। ओप्पो के इस हैंडसेट को फरवरी में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन को खरीदने का अभी सबसे अच्छा मौका है। आप हैंडसेट को महज 12,765 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि इसकी किस्मत 29,999 रुपये है।

अगर इसमें दिए गए अहम फीचर्स की बात करें तो यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G SoC और 108-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ आता है। तो आईये आपको बताते हैं कि इसे सस्ते दाम में कैसे खरीदा जा सकता है।

ओप्पो रेनो 8T 5G की कीमत, ऑफर
क्रोमा पर फिलहाल ओप्पो रेनो 8T 5G को 12,765 रुपये में लिस्ट किया है। आपको यकीन करना थोड़ा मुश्किल होगा, लेकिन ये सच है। आईडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड और ईएमआई लेनदेन पर 750 रुपये तक की छूट मिल रही है।

यह 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन को मिडनाइट ब्लैक और सनराइज गोल्ड कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। IDFC Bank Credit card पर 5% Instant Discount मिल रहा है।

oppo reno 8t 5g croma Oppo Reno 8T 5G

ओप्पो रेनो 8T 5G स्पेसिफिकेशन
ओप्पो रेनो 8T 5G एंड्रॉइड 13-आधारित ColorOS 13 पर काम करता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच फुल-HD+ कर्व्ड AMOLED दिया गया है। स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 695 5G SoC चिप का इस्तेमाल किया गया है।

इसके अलावा कंपनी का ये फोन 8GB रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 108-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल का सेंसर शामिल किया गया है।

जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इसमें 4,800mAh की बैटरी है, जो 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी की तरफ से दावा किया गया है कि यह 45 मिनट में पूरी 100 प्रतिशत तक चार्ज कर देती है।

Categorized in: