रायगढ़। राज्य के कई जिलों में हाथियों का आतंक है। रायगढ़ जिले में 22 जुलाई की रात हाथी के एक दल ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी के हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। लैलूंगा वन रेंज के अंतर्गत आने वाले गोसाईडीह और मोहनपुर गांव में रात में हाथियों का दल अपने शावक के साथ आ गया। जिसे देख लोग डर गए। थोड़ी देर बाद हाथियों ने उत्पात मचाना शुरू कर गिया। हाथियों के हमले में तीन लोगों की मौत हो गई।

3 साल के बच्चे को उठाकर पटका
हाथियों के दल ने सबसे पहले गोसाईडीह में 3 साल के एक मासूम बच्चे उठाकर पटक दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद दल मोहनपुर गांव पहुंचा। यहां एक महिला खेत में काम कर रही थी उसी दौरान उसपर हमला कर दिया। महिला ने अपनी जान बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन हाथी ने उसे उठाकर जमीन में पटक किया जिस कारण से उसकी मौत हो गई।

कई घरों को किया क्षतिग्रस्त
हाथी के मामले से गांव में चीख पुकार मच गई। देर रात हाथी ने एक घर पर हमला किया जिससे उसकी दीवार अंदर सो रहे एक ग्रामीण के ऊपर गिरी। दीवार गिरने से ग्रमीण की भी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाथी ने कई घरों को क्षतिग्रस्त किया है। ग्रामीणों ने गांव में हाथी के बेकाबू होने की जानकारी जंगल विभाग को दी। मामले की जानकारी लगते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।

लोगों से की अपील
घटना की जानकारी देते हुए धरमजयगढ़ डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय कहा कि ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग और लैलूंगा पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि हाथी के दल के सामने नहीं आएं। आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकले।

वन विभाग की टीम कर रही है निगरानी
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम हाथी के दल की निगरीनी कर रहा है। बताया जा रहा है हाथियों का एक दल कुछ दिन पहले बकारुमा गांव आ गया था। इस दौरान एक ग्रामीण पर हमला किया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। लगातार हो रहे हाथी हमलों से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

Categorized in: