कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा-ईडी की यह कार्रवाई अडानी के इशारे पर हुई
अंबिकापुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की ईडी के द्वारा की गई गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के द्वारा राजीव भवन से घड़ी चौक तक रैली निकाली और ईडी का पुतला दहन किया। 18 जुलाई, शुक्रवार को जन्मदिन के दिन ईडी ने चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर लिया था। पुत्र की गिरफ्तारी पर भूपेश बघेल ने कहा कि वे विधानसभा में अडानी द्वारा छत्तीसगढ़ के जंगलों की कटाई की बात उठाने जा रहे थे, उनकी आवाज रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई। ईडी की इस करवाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूरे प्रदेश में पुतला दहन का आव्हान किया था। इसी परिप्रेक्ष्य में सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा अंबिकापुर में पुतला दहन किया गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि ईडी की यह कार्रवाई अडानी के इशारे पर हुई है। सरकार ने अडानी के व्यापार को बचाने के लिए यह कारवाई कराई है, लेकिन कांग्रेस सरकार के इस दमनात्मक कारवाई से न झुकेगी, न ही रुकेगी। इस दमनकारी सरकार और इसके मुखिया अडानी के खिलाफ अब कांग्रेस अपने संघर्ष को और तेज करेगी। इस दौरान अजय अग्रवाल, डॉ. अजय तिर्की, डॉ. जेपी श्रीवास्तव, द्वितेन्द्र मिश्रा, हेमंत सिन्हा, रामविनय सिंह, जगन्नाथ कुशवाहा, नुरूल अमीन सिद्दीकी, सत्येंद्र तिवारी, दुर्गेश गुप्ता, इरफान सिद्दीकी, संजय विश्वकर्मा, राशिद अहमद अंसारी, संजीव मंदिलवार, लालचंद यादव, सुधांशु गुप्ता, हरभजन भामरा, अतुल तिवारी, शांतनु मुखर्जी, विनोद एक्का, अनूप मेहता, आशीष वर्मा, अशफाक अली, गुरुप्रीत सिद्धू, जमील खान, लोकेश कुमार, विकल झा, शंकर प्रजापति, चंद्रप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, सोहन जायसवाल, अमित तिवारी राजा, आशीष जायसवाल, सुरेंद्र गुप्ता, अनिल सिंह कर्नल, नीतीश चौरसिया, विनय गुप्ता, अशोक सिंह, संजय सिंह, सुदामा कुर्रे, प्रमोद चौधरी, शिव प्रसाद अग्रहरि, अविनाश कुमार, उत्तम राजवाड़े, मिथुन सिंह, अमित सिंह, विकास शर्मा,मिथुन सिंह, रोशन कन्नौजिया, अभिषेक सिंह, परवेज आलम गांधी, अंकित जायसवाल, हमीदा, शकीला सिद्दीकी, उर्मिला विश्वास, मंजू सिंह, अनुराधा सिंह, साधना कश्यप, रजनी महंत, संगीता मिंज, दिलीप धर सहित अन्य उपस्थित थे।

Categorized in: