अंबिकापुर –  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के प्रोफेसर प्रो. डॉ. राजेन्द्र लखपाले को संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा-अंबिकापुर नया कुलपति नियुक्त किया गया है  डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह एक साल पहले ही कुलपति बनाए गए थे।

राज्यपाल के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि, डॉ. राजेंद्र लखपाले की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावशील होगी। उनका कार्यकाल, उपलब्धियां और सेवा शर्तें छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 और संबंधित परिनियमों के अनुरूप निर्धारित होंगी।

प्रो. डॉ. लखपाले जनवरी 1992 से इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर से जुड़े हुए हैं। प्रो. डॉ. लखपाले कृषि विज्ञान के क्षेत्र में एक अनुभवी शिक्षाविद् और प्रशासक रहे हैं। उन्होंने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए शैक्षणिक और अनुसंधान कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

Categorized in: