अंबिकापुर। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम उपायुक्त आबकारी विजय सेन शर्मा के मार्गदर्शन में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में 19 अक्टूबर को गस्त के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना पर थाना गांधीनगर अंतर्गत भगवानपुर खुर्द निवासी कलसाय अगरिया एवं मुन्ना सिंह के घर में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में उड़नदस्ता टीम ने दबिश दी। टीम ने कलसाय अगरिया के घर से 18 लीटर एवं मुन्ना सिंह के घर से 10 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59 (क) के तहत दोनों को गिरफ्तार करके न्यायालय अंबिकापुर में पेश किया, यहां से इन्हें जेल दाखिल कर दिया गया है। कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के निर्देशन में आबकारी उपनिरीक्षक टीआर केहरी व स्टाफ आबकारी मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, कुमारू राम, अशोक सोनी, नगर सैनिक रणविजय सिंह, महिला सैनिक राजकुमारी एवं ममता ने की।

Categorized in: