अंबिकापुर। नाबालिग से जबरन दुष्कर्म करने के मामले में लखनपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण में अन्य आरोपी फरार हैं, जिनके तलाश में पुलिस लगी है।
नाबालिग बालिका ने 10 अप्रैल को थाना लखनपुर आकर बताया था कि वह एक माह से अपनी चचेरी बहन के साथ किराए के घर में रह रही है। पूर्व में जान-पहचान का एक युवक शादी करने का झांसा देकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया था। 09 अप्रैल को जब वह अपने घर पर थी, तो चचेरी बहन सूरजपति बोली कि मोबाइल पर उसके गांव से किसी का फोन आया है, जाओ मिल लेना। नाबालिग जब उससे मिलने के लिए गई, तो वहां पर एक व्यक्ति मिला, जो उसे अपने मोटरसायकल में बैठाकर सड़क किनारे एक नवनिर्मित भवन में ले गया था। जबरन लाने का कारण पूछने पर वह अपना नाम राधेश्याम गुप्ता बताया और जान से मारने की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी उसे उक्त मकान में ही छोड़ कर चले गया था। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसकी चचेरी बहन सूरजपति उसे राधेश्याम गुप्ता के पास भेजने और जबरन दुष्कर्म में सहभागी रही है। मामले में थाना लखनपुर में धारा 64(1), 64(2) (एच) 3 (5) बीएनएस व 3-(2) (वी) एससी/एसटी एक्ट एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 का अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने आरोपी राधे श्याम गुप्ता पिता स्व. कृपाशंकर गुप्ता 35 साल निवासी लखनपुर बाजारपारा व श्रीमती सूरजपति पति महेश 26 वर्ष निवासी लोसगी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गयाप है। प्रकरण में अन्य आरोपियों की संलिप्तता भी सामने आई है, जिनके तलाश में पुलिस लगी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस मयंक मिश्रा, उप निरीक्षक दिलिप दुबे, सहायक उप निरीक्षक निर्मला कश्यप, प्रधान आरक्षक रवि सिंह, महिला आरक्षक मानिता तिग्गा, आरक्षक दशरथ राजवाड़े सक्रिय रहे।

Categorized in: