रामानुजनगर। छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा रामानुजनगर विकासखण्ड अंतर्गत विभिन्न प्रा शाला माध्यमिक शाला हाई एंव हायर सेकेंडरी स्कूलों में किए जा रहे मरम्मत कार्य में हो रही गड़बड़ियों के जांच की मांग जनपद उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने की है

जनपद उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कलेक्टर को लिखे शिकायत पत्र में बताया है कि रामानुजनगर विकासखण्ड के स्कूलों में छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा कराए जा रहे जीणोद्धार कार्य में निविदा प्राप्त ठेकेदारों द्वारा विद्यालयों में आधा अधूरा काम कर स्वीकृत सम्पूर्ण राशि का मूल्यांकन कराकर राशि आहरित किया जा रहा है। श्री गुप्ता ने बताया कि ठेकेदारों द्वारा पूर्व में स्कूलों में रंग रोगन अन्य मदो से हुए कार्यों का फोटो लगाकर कुटरचित दस्तावेजों के सहारे भुगतान प्राप्त किया जा रहा है। उक्त कार्यों में बड़े पैमाने पर करोड़ों रुपए राशि की फर्जीवाड़ा कर बंदरबांट की आशंकाएं जताई जा रही है।

जिन जिन स्कूलों के जीर्णोद्धार के लिए बड़ी राशि स्वीकृत हुए हैं और गड़बड़ी संभावनाएं हैं उनमें प्रा शाला मदनेश्वरपुर 6 लाख,मा शाला साल्ही 9.56 लाख,मा शाला देवनगर 9.25लाख,हा से कोट 5लाख,हा से सुमेरपुर 5 लाख,हा से सोनपुर 5 लाख,हा से रामेश्वरम 5 लाख, प्रा शाला धनेशपुर 7 लाख,हा से कृष्णपुर 9 लाख रुपए इसी तरह मा शाला बड़गैयापारा पटना 4.54 लाख,छापर पारा तिवरागुड़ी 4.54 लाख व कन्या मा शाला रामानुजनगर 6 लाख रुपए तथा लघु मरम्मत के लिए भी 1.60 लाख से 1.81 लाख रुपए तक और भी स्कूलों को मिले हैं। जनपद उपाध्यक्ष ने कलेक्टर से उक्त सभी कार्यों की जांच कराकर दोशियों पर कार्रवाई की मांग की है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी जहां जहां हायर सेकेंडरी स्कूलों में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालित किए जा रहे हैं उन स्कूलों के जीर्णोद्धार पर भी बड़े पैमाने पर धांधली की खबरें सुर्खियों में रही हैं जिसका क्रियान्वयन एजेंसी लोक निर्माण विभाग रहा है।

Categorized in: