गिरजा ठाकुर

अंबिकापुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजीव भवन में आईटी एवं सोशल मीडिया की संभाग स्तरीय बैठक हुई, जिसमें प्रदेश कांग्रेस एवं जिला व ब्लॉक के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान विश्रामगृह अंबिकापुर में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बापू के अहिंसावादी विचार, शांति और सद्भावना के साथ चलने की प्रेरणा दी गई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष डॉ.जेपी श्रीवास्तव ने कहा चूंकि देश की मीडिया अडानी, अंबानी के हाथों बिक चुकी है, जनमानस तक सच पहुंचाने का काम सोशल मीडिया बखूबी कर रही है। ऐसे में कांग्रेस की सोशल मीडिया विभाग संगठन की रीढ़ की हड्डी है।  

प्रदेश महासचिव एवं सरगुजा संचार विभाग के पूर्व प्रभारी द्वितेंद्र मिश्रा ने दूर-दूर से आए समस्त पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप लोग ही 2023 के चुनाव को धुरी हैंं। सोशल मीडिया की वजह से ही राहुल गांधी के विचारों एवं उनके संदेश को हम जनमानस तक पंहुचा सकते हैं। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मधु दीक्षित ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया के सभी पदाधिकारी कमर कस लें। भाजपा के झूठ का मुकाबला आप को ही करना है। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम खान ने कहा कि भाजपा देश को गुमराह करने और देश को बांटने का स्तरहीन राजनीति करते हुए मुख्य मुद्दे महंगाई और बेरोजगारी से भटकाने का काम कर रही है। ऐसे में पूरी जिम्मेदारी सोशल मीडिया टीम की है। ब्लाक अध्यक्ष हेमंत सिन्हा ने निजीकरण को देश के लिए अभिशाप बताया। उन्होंने कहा मोदी सरकार जब से सत्ता में बैठी है तब से कांग्रेस द्वारा किए गए सभी कार्यों का फीता काटने का काम कर रही है एवं देश की संपत्ति को निजी हाथों में बेच रही है। पिछले आठ सालों में सभी सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में देकर देश को बर्बादी के कगार पर खड़ा कर दिया गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से ही देश को सारी सच्चाई का पता चलता है। जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस संध्या रवानी ने कहा टीवी में न्यूज की जगह झूठ परोसा जा रहा है। अब देश के लोगों को पता चल चुका है कि सारी सच्चाई सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त होगी। ज्यादातर लोग खबरें सोशल मीडिया में ही देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा सोशल मीडिया के लोकसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी बहुत बड़ी है, हम सभी पूरी टीम के साथ खड़े हैं। विश्रामगृह में पहले से मौजूद केबिनैट मंत्री का दर्जा प्राप्त अनुसूचित जनजाति के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने लोकसभा अध्यक्ष निखिल विश्वकर्मा एवं पूरी टीम की सराहना कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि मदन जायसवाल, जिला महामंत्री सैय्यद अख्तर हुसैन, पार्षद पूर्णिमा सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, आनंदी तिग्गा, ब्लॉक महामंत्री मो.इमरान खान, पंकज सिंह, नुरुल हक अंसारी, ललिता विनकर, मनोज खुटियाले, बासुकीनाथ, मनीष केसरी, महेंद्र सिंह, अजीत गुप्ता, रेहान हाशमी, अंकुर गुप्ता, आशुतोष प्रजापति, अमित पांडेय, दानिश अली, उत्सव केसरी, संदीप दास, दिलीप दास, विनोद चौधरी, सतीश यादव, नरेश एक्का, रोहित कुजूर उपस्थित थे।

Categorized in: