अंबिकापुर। बलरामपुर जिले की बलंगी पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सुखराम गोंड पिता स्व.जदुनाथ गोड़ 60 वर्ष निवासी गुडरू ने पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसका दामाद हृदयलाल 31 अगस्त को अपनी पत्नि रूपन बाई से लकड़ी के फराठी से मारपीट किया है, जिसमें उसे सिर में गंभीर चोटें आई हैं। रिपोर्ट पर पुलिस चौकी बलंगी में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर जांच में प्रत्यक्षदर्शियों ने हृदय लाल के द्वारा पत्नी से मारपीट करना बताया गया। इधर महिला को गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया, जहां दो सितंबर तक इलाज के बाद आरोपित पति अपनी पत्नी का ईलाज अंबिकापुर के ही एक निजी अस्पताल में करा रहा था, जहां इलाज के दौरान पांच सितंबर की शाम 7.45 बजे रूपन बाई की मृत्यु हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में आई चोट से मृत्यु होना पाए जाने पर पुलिस ने मामले में धारा 302, 201 अतिरिक्त जोड़कर आरोपित पति हृदय सिंह मार्को उर्फ हृदय लाल पिता राय सिंह मार्को 32 वर्ष निवासी गुडरू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी बलंगी अब्दुल मुनाफ, प्रधान आरक्षक अनिल पटेल, गौतम मरकाम, आरक्षक रोशन विसेन, अवधेश कुशवाहा शामिल रहे।

Categorized in: