अंबिकापुर। कलेक्टर विलास भोस्कर मंगलवार को जिले के लखनपुर के ग्राम पंचायत पटकुरा के आश्रित ग्राम घटोन पहुंचे। कलेक्टर ने बीते अक्टूबर माह में प्रशासनिक अमले के साथ इस क्षेत्र का दौरा किया था। वे घाट-पहाड़ के मुश्किल रास्तों से लगभग 5 किलोमीटर का सफर ग्राम घटोन तक पैदल तय किया था। कलेक्टर के निर्देश के लगभग 6 महीने बाद यहां लोगों के सुगम आवागमन के लिए सड़क लगभग तैयार है। कलेक्टर विलास भोस्कर, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल सहित अन्य अधिकारियों ने स्वयं बाइक चलाकर गांव तक के लिए बने पहुंच मार्ग का जायजा लिया। इस दौरान चार पहिया वाहन भी आसानी से गांव तक पहुंच गई। इस दौरान एसडीएम बन सिंह नेताम, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार, जनपद सीईओ वेद प्रकाश पांडेय सहित समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Categorized in: