अंबिकापुर। पुलिस की घेराबंदी देखकर मवेशियों से भरी पिकअप को छोड़कर सवार भागने में सफल हो गए। पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है, और अग्रिम जांच कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना के एएसआई विवेक पाण्डेय को गश्त के दौरान सूचना मिली कि पिकअप वाहन क्रमांक जेएच 05 बीएम 6926 में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर झारखंड ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस प्रतापपुर रोड से घेराबंदी करते बांसबाड़ी मार्ग की ओर पहुंची तो आरोपी पिकअप वाहन का चालक खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए तेज रफ्तार में पुलिस का घेरा तोड़कर भाग निकला। पुलिस हूटर बजाते इनके पीछा करने लगी तो सरगवां पैलेस के पास पिकअप वाहन को छोड़कर आरोपी भाग गए। पुलिस ने पाया कि पिकअप वाहन में लोड आठ मवेशी जख्मी हालत में थे। पुलिस ने सभी मवेशियों का पशु चिकित्सा अधिकारी से इलाज कराया और वाहन को जब्त करके अग्रिम कार्रवाई कर रही है। मामले में पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 4, 6, 10 के तहत कार्रवाई की है।

 

Categorized in: