नगर के सड़क किनारे लगे कंक्रीटो के ढेरो से नगर वासी परेशान
(पृथ्वीलाल केशरी)
रामानुजगंज ! नगर की प्रायःसभी सड़कों पर किनारे लगे बालू और गिट्टी आदि के ढेरों से किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता है। निर्माण सामग्री के इन बड़े-बड़े ढेरों के चलते वाहन चालकों को सामने से आ रहे अन्य वाहनों का आभास नहीं हो पाता है। वही 30 फीट की सड़कों पर 15 फीट तक निर्माण सामग्री पसरी हुई रहती है आज किसान सम्मेलन में पधार रहे कृषि मंत्री राम विचार नेताम के आगमन को लेकर इस रोड पर पड़े हुए बालू एवं ईट के ढेर को पूर्ण रूप से नहीं हटाया गया बल्कि बालू को थोड़ा किनारे कर दिया गया है। अब इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि नगर पंचायत के सीएमओ एवं अध्यक्ष कितने लापरवाह है जो छत्तीसगढ़ प्रदेश के कृषि मंत्री के आगमन पर भी सड़क पर पड़े हुए निर्माण सामग्री को हटा नहीं पा रहे हैं तो आम आदमी इस लापरवाह विभाग से अपनी समस्या के समाधान की उम्मीद करना बेईमानी होगी। रामानुजगंज नगर पंचायत क्षेत्र के कई रेत माफिया बगैर फर्म के पंजीयन एवं रॉयल्टी अदा किए वगैर अवैध रूप से रेत-बालू,गिट्टी एवं डस्ट सार्वजनिक रूप से सड़क किनारे डंप कर बेच रहे हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही महिलाएं बच्चों,राहगीरों एवं वाहन चालकों के साथ दुर्घटनाएं भी घटित होती रहती हैं। अवैध कारोबारियों के इस काले कारनामे के प्रति खनिज विभाग एवं स्थानीय प्रशासन सहित सीएमओ एवं नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से स्थानीय नागरिकों में रोष व्याप्त है।
कंक्रीट मफियाओं पर स्थानीय प्रशासन कब करेगी कार्रवाई
रामानुजगंज नगर पंचायत क्षेत्र में डंके की चोट पर
रेत माफियाओं के द्वारा शहर के लोगों के जागने से पहले कन्हर नदी के सीना को चीरते हुए राम मंदिर घाट से इंटक बेल घाट से जिला जेल के पीछे भौरी घाट से सैकड़ो की संख्या में रेत की ढूलाई दिनभर की जा रही है। और रामानुजगंज के स्थानीय प्रशासन में एसडीएम एवं तहसीलदार द्वारा कोई भी जपती की कार्रवाई नहीं की जा रही हैं कुछ दिनों पूर्व अवैध ढूलाई के संबंध में स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया गया था और उन्होंने कार्रवाई का भी आश्वासन दिया था लेकिन वह तो बात आया राम और गया राम होके रह गया और रेत माफिया आज भी डंके के चोट पर खुलेआम काम कर रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि रामानुजगंज में एसडीएम एवं तहसीलदार नाम मात्र है ? जबकि रेत ढुलाई करने वाले सभी ट्रैक्टरों में कृषि कार्य हेतु स्लोगन लिखा गया है इसके बाद भी प्रशासन मौन है नगर के कुछ ठेकेदार कमर्शियल ट्रैक्टर से भी रेत की धुलाई कर नियम का पालन करते हुए रॉयल्टी पटाते हैं लेकिन जो नियम विरुद्ध कार्य करने वाले रेत माफियाओं पर स्थानीय प्रशासन क्यों करवाई नहीं कर रहीं ?
पुलिस विभाग को लोग यूं ही करते हैं बदनाम
नगर पंचायत क्षेत्र की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्य रूप से नगर पंचायत के सीएमओ एवं अध्यक्ष का दायित्व होता है कि वह अपने नगर को किस स्थिति में रखना चाहते हैं जब यही दोनों लापरवाही बरतने लगे तो नगर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से गड़बड़ा जाती है ऐसा इसलिए होता है कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि अपने वोट की लालच में किसी से मुखर होना नहीं चाहते और आए दिन मंच से झूठ बोलते रहते हैं और लोग समझते हैं कि पुलिस विभाग यातायात के प्रति कोई कार्रवाई नहीं कर रही है पुलिस विभाग को लोग यूं ही बदनाम करते रहते हैं। हद तो उसे समय हो गए जब किसान सम्मेलन के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश के कृषि मंत्री का आगमन इस मार्ग से होना था जिस मार्ग पर जगह-जगह बालू एवं ईटो कि ढेर लगी हुई थी नगर पंचायत अपनी शाख बचाने के लिए उसको वही उसी जगह पर किनारे करा दिया गया लेकिन उस जगह को खाली कराने की जहमत नहीं उठाई जो आज पूरे नगर में चर्चा का विषय बना रहा की जो नगर पंचायत कृषि मंत्री के आगमन पर भीं नगर की बिगड़ी व्यवस्था को नहीं व्यवस्थित कर पा रहा है तो आम आदमी के लिए इस विभाग से उम्मीद करना बेईमानी होगी?
कलेक्टर ने कहा होगी कार्रवाई 
उक्त मामले के संबंध में जब जिले के कलेक्टर रिमिजियुस एक्का को अवगत कराया गया तो उन्होंने कहा कि सड़क किनारे अवैध रूप से रेत-बालू आदि का भंडारण कर सड़क एवं यातायात अवरुद्ध करने वालों को नोटिस देते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी साथ ही सड़क किनारे से अतिक्रमण भी हटवाया जाएगा।

Categorized in: