बिश्रामपुर। खदान से ड्यूटी कर वापस घर लौट रहे बाइक सवार कालरी कर्मी को अल्टो कार के चालक ने टक्कर मार दिया। पुलिस ने बताया कि एसईसीएल रेहर गायत्री खदान से ड्यूटी कर आहत कालरी कर्मी सोमार साय अपने डीलक्स बाइक क्रमांक सीजी 15 डीए 0130 से वापस घर लौट रहा था। तभी बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास एनएच 43 पर अल्टो कार क्रमांक सीजी 15 बी 2058 के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दिया। दुर्घटना में कालरी कर्मी के पैर व शरीर के अन्य हिस्से में चोट आई है। सूचना पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत जुर्मदर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है।

Categorized in: