बिश्रामपुर। ग्राम पंचायत गोपालपुर में बीती रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य सवार घायल हो गया है। जयनगर पुलिस ने बताया बीती रात करीब आठ बजे केपी परसा निवासी 22 वर्षीय करीमन पिता सदर बरगाह बीती रात नंदकुमार के होंडा साइन बाइक सीजी 15 डीजे 1311 में ग्राम पंचायत गोपालपुर से केती परसा घर लौट रहे थे। तभी गोपालपुर के पास टर्निंग में उनकी बाइक तेज गति होने की वजह से रात्रि में मोड़ का पता नहीं चलने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक करीमन के सिर के बल सड़क पर गिरने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि बाइक में पीछे बैठे युवक नंद कुमार को आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस बुलवाकर मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर भिजवाया है।जयनगर पुलिस ने मामले में विश्वामित्र पटेल की रिपोर्ट पर अज्ञात बाईक चालक के खिलाफ धारा 281,125 ए, 106 ए बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Categorized in: