प्रतिनिधि छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन

रामानुजगंज।

नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक एक में जलकेश्वर पारा के पास असीम मधुमक्खी के छते ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। कुछ दिनों से कई लोगों को घायल किय जा रहा है आज उस समय हद हो गई जब नगर के एक खैनी व्यवसाय करने वाले सुरेश गुप्ता को मधुमक्खियां ने अपने चपेट में ले लिया मधुमक्खी से घायल हुए सुरेश गुप्ता ने वहीं पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपना इलाज करवाने पहुंचे इलाज की प्रक्रिया चल ही रही थी कि उनका अचानक मौत हो गया। मौत की खबर आग की समान पूरे शहर में फैल गई उसके बाद अस्पताल में देखने वाले का ताता लग गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 10:30 बजे के लगभग 57 वर्षीय सुरेश गुप्ता अपनी निजी कार्य से जलकेश्वर पारा के तरफ गए हुए थे और उन पर मधुमक्खियां ने हमला कर दिया मधुमक्खियां से घायल सुरेश गुप्ता ने अपने इलाज हेतु 100 विस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे चिर परिचित कई डॉक्टरों ने उनसे उनका हाल जाना और कहा कि पर्ची कटवा कर अपना इलाज करा लीजिए इलाज की प्रक्रिया चल ही रही थी कि अचानक उनकी मौत हो गई मौत की खबर आग की तरह पूरे नगर में फैल गई उसके बाद उनको देखने के लिए उनके सगे संबंधी एवं ईस्ट मित्रों का ताता लग गया। मधुमक्खियां के हमले से घायल के संबंध में कई तरह की चर्चा होने लगी लोगों ने चर्चा के दौरान बताया कि कुछ दिन पहले स्कूल जा रही छात्र स्नेहा पासवान पिता रोहित पासवान उम्र 17 वर्ष एवं होटल संचालक राजेश कश्यप उम्र 64 वर्ष व श्रद्धा गिरी को मधुमक्खी काटने से गंभीर रूप से घायल हो गए वही बताया जा रहा है कि मधुमक्खियां का हमला 100 बिस्तर अस्पताल तक भी पहुंच चुका है वही मधुमक्खियां से घायल कई व्यक्तियों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

सुरेश गुप्ता का हुआ अंतिम संस्कार

सुरेश गुप्ता का अ समय मृत्यु होने से उनके परिजन एवं रिश्तेदारों में दुख का माहौल है वही यार दोस्तों ईस्ट मित्र भी बड़ी दुखी नजर आ रहे हैं। पीड़ित परिवारों के द्वारा सुरेश गुप्ता का अंतिम संस्कार नगर के शिव मंदिर घाट स्थित मुक्तिधाम में किया गया।

Categorized in: