सूरजपुर। जिले की भटगांव पुलिस ने तीन युवकों से ढाई लाख का गांजा जप्त किया है। एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को नशे के धंधे में लिप्त लोगों के विरूद्व सख्त कार्यवाही करते एवं क्षेत्र में सक्रिय मुखबीर का जाल फैलाने के निर्देश दिए थे जिसके बाद से पुलिस नशीली पदार्थ के गोरख धंधे पर निगाह बनाए हुए है और लगातार कार्यवाही करने में लगी हुई है। बताया गया है कि मंगलवार को भटगांव पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति उड़ीसा की ओर से बड़ी मात्रा में गांजा लेकर बस से दतिमा पहुंचा है और वहां से अपने 2 साथियों के साथ मोटर सायकल से गांजा खपाने कंरौदामु़ड़ा की ओर जाने वाला है। सूचना पर पुलिस ने ग्राम लक्ष्मीपुर में घेराबंदी कर मोटर सायकल सहित करमवीर पाटले 24 वर्ष कुसमुसी चौकी बसदेई, फैजान रजा 35 वर्ष भवराही चौकी बसदेई, आरिफ रजा 26 वर्ष कंदौरामुड़ा, थाना भैयाथान को पकड़ा। जिनके कब्जे से 12 किलो 240 ग्राम गांजा बरामद किया गया। जप्त बरामद गांजा की बाजारू कीमत 2. 50 लाख रूपये बताई गई है। मामले में परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं गांजा जप्त कर धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ पर अन्य आरोपी की संलिप्तता की बात सामने आई है जिनकी पतासाजी की जा रही है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव सरफराज फिरदौसी, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर केरकेट्टा, आरक्षक दिनेश ठाकुर, रजनीश पटेल, प्रकाश साहू, वाहिद हुसैन सहित साइबर की टीम सक्रिय रही।

Categorized in: