सूरजपुर। राशि डबल करने का प्रलोभन देकर 10.50 लाख की ठगी करने वाले 2 आरोपियों को जिले की भटगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि ग्राम मलगा के धजनाथ देवांगन ने इरफान अंसारी के विरूद्ध राशि डबल करने का प्रलोभन देकर 6 लाख नगदी व फोन पे के माध्यम से 1.50 लाख कुल 7.50 लाख रूपये छलपूर्वक प्राप्त कर धोखाधड़ी करने का शिकायत पत्र पुलिस अधीक्षक में दिया था। एसएसपी प्रशांत ठाकुर द्वारा शिकायत पत्र की गंभीरतापूर्वक जांच कर कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी भटगांव को निर्देशित किया। शिकायत पत्र की जांच के दौरान प्रार्थी व गवाहों से पूछताछ, रकम लेन-देन व ट्रांजेक्शन तथा तकनीकी साक्ष्यों पर पाया कि इरफान अंसारी के द्वारा विकेन्द्र जगने के साथ मिलकर जून 2024 में आवेदक से ग्राम मलगा में पैसा डबल करने का झांसा देकर अलग अलग माध्यम से 7.50 लाख रूपये एवं ग्राम मलगा के महिबुद्दीन से 3 लाख कुल 10.50 लाख तथा अन्य व्यक्तियों से भी छलपूर्वक रकम प्राप्त कर धोखाधड़ी किया जाना पाए जाने पर धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। भटगांव पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान दबिश देकर आरोपी विकेन्द्र जगने पिता सजनलाल जगने 32 वर्ष ग्राम जाम, वार्ड नंबर 20 थाना कटंगी, तहसील कटंगी, जिला बालाघाट म.प्र. एवं इरफान इंसारी पिता निजामुद्दीन अंसारी 32 वर्ष ग्राम दतिमा थाना बिश्रामपुर को पकड़ा। पूछताछ पर आरोपियों ने रकम डबल करने के नाम पर धोखाधड़ी को अंजाम दिया जाना स्वीकार किया है। आरोपियों के निशानदेही पर लेपटाप व मोबाईल जप्त किया गया जिसमें कई एविडेंस मिले है जिसकी जांच की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर ठगी किए गए रकम एवं अन्य साक्ष्य संकलन हेतु न्यायालय से आरोपियों का 4 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है। अन्य लोगों से भी ठगी की आशंका को लेकर भी जांच की जा रही है

Categorized in: