बिलासपुर। शराब घोटाले में ईडी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर और दुर्ग में छापेमारी की थी। इस दौरान ईडी की टीम ने बिलासपुर में फरार आरोपी विकास अग्रवाल के भाई विवेक अग्रवाल के ठिकानों पर भी दबिश दी गई थी। जानकारी के अनुसार, यहां से टीम को करीब 17 किलो सोना, हीरों के हार और भारी मात्रा में कैश मिला है। ईडी की तरफ से हालांकि अभी तक इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया गया है। टीम ने गुरुवार सुबह छापेमारी कार्रवाई की थी। इस दौरान टीम की कार्रवाई देर रात तक चलती रही। शुरुआती जानकारी के अनुसार टीम को कार्रवाई के दौरान विवेक अग्रवाल के ठिकानों से अकूल दौलत मिली है। टीम को यहां से करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं।

ज्वेलर्स के घर-दुकान पर छापा
ईडी की टीम गुरुवार तड़के विवेक अग्रवाल के निवास पर पहुंची। अचानक हुई इस कार्रवाई से किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। अधिकारियों ने घर के सभी एंट्री गेट को सील कर दिया और सुरक्षा के लिहाज से सीआरपीएफ के जवानों को तैनात कर दिया गया। घर के भीतर दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच की गई। टीम विवेक अग्रवाल के सदर बाजार स्थित श्रीराम ज्वेलर्स भी पहुंची। यहां दुकान के स्टॉक, खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड और निवेश से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई है। शराब घोटाले का सिंडिकेट बनाने वाले कारोबारी अनवर ढेबर अपने बेहद करीबी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू को भी सिंडिकेट में शामिल किया था। कमीशन के इन पैसों को अनवर विकास अग्रवाल और उसके भाई विवेक अग्रवाल की मदद से लेता था।

4 साल से है फरार
विवेक अग्रवाल का बिलासपुर में ज्वेलरी का कारोबार है। उसका भाई विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू जेल में बंद शराब कारोबारी अनवर ढेबर का करीबी माना जाता है और वह चार साल से फरार है। उसे कोर्ट ने इस वजह से वांटेड घोषित किया है। दावा किया जा रहा है कि वह भारत छोड़तकर दुबई में शिफ्ट हो गया है।

 

Categorized in: