अमेरिका की आईफोन विनिर्माता कंपनी एप्पल हैदराबाद में स्थित फॉक्सकॉन के संयंत्र में अपने वायरलेस ईयरबड्स एयरपॉड का उत्पादन शुरू करेगी। सूत्रों के अनुसार, फॉक्सकॉन ने हैदराबाद संयंत्र के लिए 40 करोड़ डॉलर के निवेश को मंजूरी दे दी है। दिसंबर 2024 तक यहां बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।

उधर फॉक्सकॉन ने कहा है कि भारत में परिचालन की अपनी योजनाओं को पूरी तरह क्रियान्वित करने की स्थिति में उसे यहां अरबों डॉलर के निवेश की संभावना नजर आती है। कंपनी के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी यंग लियू ने अप्रैल-जून तिमाही के नतीजों पर चर्चा करते हुए यह बात कही है।

Categorized in: