*0 टीशर्ट के सहारे एलकेजी के बच्चे को पेड़ से लटकाया, स्कूल पहुंचे बच्चे के परिजनों ने जमकर किया हंगामा*
0 जिले में मचा हड़कम्प, मौके पर पहुंचे शिक्षा अधिकारी, आला अफसरों को सौपी गई जांच रिपॉर्ट
0 एन.एस.यू.आई. प्रदेश सचिव एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षिका व स्कूल पर की कार्रवाई की मांग
सूरजपुर। एलकेजी के एक बच्चे को बातौर सजा पेड़ से लटकाने को लेकर पूरे जिले में हड़कंप मच गया।रामानुजनगर ब्लॉक के नारायणपुर के आमापारा का यह मामला है।जहाँ हंसवाहिनी विद्या मंदिर नामक एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले एलकेजी के एक छात्र को विद्यालय की मेडम ने ऐसी अमानवीय सजा दी कि पूरे जिले में हड़कंप मच गया।बताया गया है कि बच्चा पढ़ने में दिलचस्पी नही दिखा रहा था और होमवर्क भी नही किया था।इससे मेडम जी इतनी भड़की की बच्चे को पेड़ पर उसके टी शर्ट के सहारे लटका दिया।पेड़ पर बच्चे का लटकने का गांव के ही एक शख्स ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया जिससे जिले में हड़कंप मच गया।दुसरीं और इसकी जानकारी लगने पर बच्चे के परिजन भी स्कूल पहुँच गए और जमकर हंगामा किया।जिससे शिक्षका तो टूट गई और गलती पर माफी मांगने लगी।किंतु विद्यालय के संचालक इस सजा को जायज ठहराने लगे।

Oplus_16908288

Oplus_16908288

इधर घटना की जानकारी लगते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुँचे।बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने अपनी जांच रिपोर्ट जिले के आलाअफसरों को सौंप दी है। इस पर क्या कार्रवाई की जाती है यह देखने वाली बात होगी।दूसरी ओर एन.एस.यू.आई. प्रदेश महासचिव एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी को उक्त मामले को संज्ञान में लाते हुए संबंधित शिक्षिका व स्कूल पर दंडात्मक कार्यवाही कर न्यायहित में उचित एवं आवश्यक कदम उठाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है। उचित कार्यवाही नहीं किए जाने पर एन.एस.यू.आई. के द्वारा आंदोलन की बात कही गई है।ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से रामानुजनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप साहू, पीसीसी प्रदेश महासचिव (अ. वि.) सैय्यद आमिल, युवा कांग्रेस जिला महासचिव अदनान सिद्दीकी, छात्रनेता अखलाक वारसी, राजू पाटले, विनोद सिंह, उत्कृष्ट गुप्ता, वसीम अली, असद अहमद, समीर, फरहान उपस्थित रहे।

Categorized in: