दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और दिया घटना को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी
अंबिकापुर। हार्ट की बीमारी का इलाज कराने के लिए रखे रुपये, बैंक का पासबुक सहित अन्य कागजात दरवाजा को तोड़कर अंदर घुसे लोगों ने हथियार के दम पर भयादोहन करते हुए ले लिया और चलते बने। दहशत में आए ग्रामीण ने स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद धौरपुर थाने में पहुंचकर घटना की जानकारी दी है।
धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा सेमरपारा निवासी अविवाहित ग्रामीण महेन्द्र मिश्रा ने पुलिस को बताया है कि वह घर में अकेले रहकर खेती-किसानी करता है। कभी-कभी उसकी विधवा भांजी अंबिकापुर से उसके यहां आना-जाना करती है। हार्ट की बीमारी होने के कारण वह अपने इलाज के लिए लगभग 97 हजार रुपये नकद जमा करके रखा था। रुपये के साथ पैन कार्ड, आधार कार्ड,तीन अलग-अलग बैंकों का पास बुक, आयुष्मान कार्ड लाल झोले में भरकर अलमारी में रखा था। 11 अक्टूबर की रात को उसके घर में भांजी भी मौजूद थी, जो दूसरे कमरे में सो रही थी। रात करीब 11.30 बजे उसके घर के दरवाजे को तीन व्यक्ति बलपूर्वक तोड़कर अंदर घुस गए, तीनों मास्क लगाए थे। जब वह शोर मचाने का प्रयास किया तो हल्ला नहीं, हल्ला नहीं कहते हुए एक आदमी उसके गला को दबा दिया, दूसरा आदमी बंदूक जैसा कोई हथियार उसके सिर में सटा दिया, और एक आदमी अलमारी को तोड़ते हुए रुपये के बारे में पूछताछ करने लगा। डर से वह अलमारी के ऊपर खाना में लाल झोला के अंदर रखे रुपये के बारे में बता दिया। झोला हाथ में लगने के बाद सभी 97 हजार रुपये नकद सहित अन्य दस्तावेज, पासबुक लेकर दौड़ते भाग गए। घटना के दौरान घर के दूसरे कमरे में मौजूद डर से बाहर नहीं निकली। इसकी जानकारी वह अगले दिन गांव के ही यादव परिवार के लोगों को दिया, और 14 अक्टूबर को घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराया है, जिस पर पुलिस अग्रिम जांच, कार्रवाई कर रही है।

Categorized in: