00 रिकॉर्ड मतों से लक्ष्मी व भूलन ने खिलाया कमल तो प्रतापपुर की राजकुमारी को शकुंतला ने दी शिकस्त
सूरजपुर। जिले के मतदाताओं ने भाजपा के तीनों नए चेहरे पर अपना विश्वास जता कर जिले से कांग्रेस का पूरी तरह सफाया कर दिया है।पहले राउंड से भाजपा ने जिले में जो बढ़त बनाई तो फिर अंत तक वह बरकरार रहा और भाजपा की जीत का अंतर ऐतिहासिक हो गया।प्रेमनगर व भटगांव से जिस अंतर से भाजपा को जीत मिली है वह अपने आप मे एक रिकॉर्ड है।प्रतापपुर सीट में जरूर जीत का अंतर कम है पर यहां भी कमल खिल गया है।प्रेमनगर से भाजपा के भूलन सिंह मरावी नए विधायक चुने गए है वे करीब 33 हजार 159 मतों के अंतर दो बार के विधायक खेलसाय सिंह को परास्त किया है।खेलसाय सिंह को 66253 व भूलन सिंह को 99412 मत मिले है।भटगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की लक्ष्मी राजवाड़े नई विधायक होंगी वे जिले में सर्वाधिक 44 हजार मतों के अंतर कांग्रेस के दो बार के विधायक पारस नाथ राजवाड़े को धूल चटाई है।लक्ष्मी को करीब-104662 मत मिले है जबकि कांग्रेस के पारस नाथ को 60804 मत ही मिले है।प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से अधिवक्ता शकुंतला पोर्ते नई विधायक होंगी वे करीब 11667 मतों से जीती है।यहां से कांग्रेस ने भी नए चेहरे जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी मरावी पर दांव लगाया था पर शकुंतला इन पर भारी पड़ी।यहां कांग्रेस को-71723 मत मिले जबकि भाजपा-83390 को मत मिला।भाजपा ने दो माह पहले प्रत्याशी का नाम घोषित किया था लिहाजा भाजपा की यह रणनीति काम कर गई और भाजपा ने कांग्रेस से तीनों सीट करीब 10 वर्ष बाद वापस ले लिया है।
रामानुजनगर की बल्ले बल्ले….
जिले के रामानुजनगर ब्लॉक से यह दूसरा मौका है जब यहां से दो दो विधायक चुने गए है।वर्ष 1993 में शिवपुर से खेलसाय सिंह व निरंजन सिंह विधायक रहे।इस बार पटना से भूलन सिंह तो परशुरामपुर की रेणुका सिंह भरतपुर की विधायक बनी है।रेणुका सिंह सांसद के बाद तीसरी बार विधायक बनने में कामयाब रही है।
00नतीजा आने से पहले गायब हुए कांग्रेसी
मतगणना स्थल आईटीआई भवन पर्री में परिणाम जानने सुबह से ही बड़ी संख्या में भाजपा कांग्रेस के पदाधिकारी व समर्थक मौजूद थे। मगर पहले राउंड से ही जिले के तीनों विधानसभा से भाजपा प्रत्याशियो की बढ़त शुरू हुई जो हर राउंड में बरकरार रही। जैसे जैसे भाजपा बढ़त बनाती गई वैसे वैसे कांग्रेस खेमे में मायूसी चाहती गई और बड़े कांग्रेसी नेताओं के साथ कार्यकर्ता भी मैदान छोड़कर निकलते गए।
0 पूरे दिन मनता रहा जश्न ….
जैसे जैसे रुझान भाजपा के पक्ष में आता गया कार्यकर्ता उत्साहित होते गए और 5वें राउंड में मिली बढ़त के बाद तो मानो कार्यकर्ताओ का उत्साह उबाल मारने लगा शहर सहित मतगणना स्थल के समीप जमकर आतिशबाजी की गई और डीजे व ढोल नगाड़ा के साथ भाजपाइयों ने जमकर जीत का जश्न मनाया।

Categorized in: