अंबिकापुर। शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म करने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी को चंद घंटे में गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक युवती ने 26 अप्रैल को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वर्ष 2019 में ग्राम सुखरी, राजपुर निवासी पुरषोत्तम से उसका जान-पहचान हुआ था। इसके बाद दोनों की बात मोबाइल फोन पर होती थी। पुरषोतम युवती के किराए के कमरे में आना-जाना भी करता था। घटना दिनांक 17 जनवरी 2021 को जब वह अपने कमरे में अकेले थी, तब पुरषोत्तम ने शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म किया। युवती ने पुलिस को बताया है कि आरोपी घटना दिनांक के बाद से मार्च 2024 तक लगातार दुष्कर्म करते रहा, बाद में शादी करने से इन्कार कर दिया। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पुलिस ने धारा 376 (2)(एन) भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। पुलिस टीम ने आरोपी सुखरी राजपुर निवासी पुरषोत्तम 29 वर्ष को घेराबंदी करके पकड़ा और पूछताछ की तो वह दुष्कर्म करना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। कार्रवाई में थाना कोतवाली से उपनिरीक्षक रम्भा साहू, प्रधान आरक्षक रजनीकांत मिश्रा, सियाराम मरावी, महिला आरक्षक कौशल्या राजवाड़े, आरक्षक दीनदयाल सिंह, विवेक राय शामिल रहे।

Categorized in: