आरोपी के साथ 2 विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल  

अंबिकापुर। पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में आपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दोपहिया वाहन चोरी के मामले में थाना बतौली, लुण्ड्रा एवं मणिपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 1 आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 03 नग चोरी की मोटरसायकल/स्कूटी जप्त की है। प्रकरण में 2 विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल हैं।

पुलिस ने बताया गिरधारी किस्पोट्टा पिता कलम साय 33 वर्ष, निवासी ग्राम देवरी डुमरपारा थाना बतौली ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 02 अगस्त की रात 9 बजे वह अपनी मोटरसायकल क्रमांक सीजी 15 डीई 1621 को घर के आंगन में खड़ा किया था। 03 अगस्त को सुबह 5 बजे देखा तो वाहन गायब था। रिपोर्ट पर थाना बतौली में धारा 303(2) बीएनएस का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। दौरान विवेचना मुखबिर की सूचना पर संदेही सागर कुजूर उर्फ बुतरू पिता मोतीलाल कुजूर, निवासी ग्राम बेलकोटा भगतपारा थाना बतौली पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 03 चोरियां करने का पर्दाफास किया। पुलिस ने अन्य आरोपियों के कब्जे से 13 जुलाई को ग्राम बरगीडीह से चोरी की गई मोटरसायकल क्रमांक सीजी 15 डीजेड 9655 व एक्टिवा स्कूटी वाहन क्रमांक सीजी 15 ईई 9186 जप्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया। प्रकरण में शामिल विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में थाना बतौली से निरीक्षक विवेक सेंगर, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक शिव कुमार ध्रुव, सउनि अरुण गुप्ता, महिला प्रधान आरक्षक मेबीस ज्योत्सना खाखा, आरक्षक राजेश खलखो, जितेंद्र, राजू कुजूर, थाना मणिपुर से उपनिरीक्षक सी.पी. तिवारी, महिला प्रधान आरक्षक मालती तिवारी, आरक्षक रमाशंकर यादव, अनिल परिहार एवं थाना लुण्ड्रा से निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, प्रधान आरक्षक नारायण मिंज, आरक्षक धीरेंद्र सिंह, राज कुमार, शिव कुमार सक्रिय रहे।

Categorized in: