अंबिकापुर। कोतवाली थाना पुलिस ने चाइल्ड पोनोग्राफी के मामले में एनसीआरबी दिल्ली से प्राप्त साइबर टीप लाइन के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार करके आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं सिम जप्त किया है।
सोशल मीडिया में महिलाओं एवं बच्चों की अश्लील फोटो, वीडियो अपलोड करने वाले आरोपियों पर सरगुजा पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने बीते 48 घंटे के अंदर आठ मामलों में प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर एक विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसी क्रम में सोमवार को चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में सोशल मीडिया पर नाबालिग बच्चों की अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी अभिषेक गुप्ता 28 वर्ष, निवासी सदर रोड, कदम्बिनी चैक अंबिकापुर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ की। आरोपी की पोनोग्राफी के मामले में स्वीकारोक्ति के बाद पुलिस ने मोबाइल एवं सिम जप्त कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 67(बी) आईटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट की धारा 14(1) का अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है। कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, आरक्षक उपेंद्र सिंह, शिव राजवाड़े शामिल रहे।

Categorized in: